land record bihar | bhulagan bihar gov in 2023 | bhulagan bihar gov in | bihar bhumi | bhulekh bihar
Bihar Bhulagan:-
नमस्कार, आज की पोस्ट में हम आपको बिहार में जमीन का रसीद ऑनलाइन कैसे काटने के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आप भी बिहार राज्य के निवासी हैं और अपनी जमीन का रसीद ऑनलाइन करना चाहते हैं इसलिए यह पोस्ट आपके लिए बहुत उपयोगी है। क्योंकि इस पोस्ट में हम आपको सरल भाषा में ऑनलाइन जमीन का रसीद कैसे काटे के बारे में बताएंगे। तो मेरा आपसे अनुरोध है कि आप इस लेख को अंत तक ध्यान पूर्वक पढ़ें।
Bihar Bhulagan
जैसा की आप सभी को मालूम होगा, अब हर राज्य में भूलेख से जुड़े सभी कार्यों को ऑनलाइन कर दिया गया है। भूलेख से संबंधित कोई भी कार्य आप घर बैठे इंटरनेट की सहायता से बहुत आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए किसी भी सरकारी दफ्तर में जाना आवश्यक नहीं है। ऐसे ही बिहार राज्य ने सब कुछ जमीन से संबंधित सभी काम ऑनलाइन कर दिए है। बिहार राज्य के राजस्व विभाग ने एक भूलेख पोर्टल बनाया है। इस पोर्टल के माध्यम से आप अपनी जमीन की रसीद काट सकते हैं, पिछले बकाया भुगतान चेक कर सकते हैं, भू लगान का लंबित भुगतान देख सकते हैं, चालान का विवरण और e-challan देख सकते हैं, और रसीद को पीडीएफ फॉर्म में डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।बिहार भूलेख पोर्टल में यह सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
लेकिन अधिकांश लोग इसके बारे में नहीं जानते। इसलिए इसका लाभ नहीं उठा पाते| बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने ऑनलाइन जमीन की रसीद और लगान काटने के लिए एक आधिकारिक वेबसाइट शुरू की है। राज्य का कोई भी व्यक्ति ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आसानी से जमीन का लगान कटा सकता है। इस लेख में बताए गए चरणों का पालन करके आप ऑनलाइन जमीन से जुड़े सभी काम कर सकते हैं।
पोर्टल पर शामिल बिहार के सभी जिलों के नाम
औरंगाबाद – Aurangabad | मुंगेर – Monghyr |
बाँका – Banka | मुजफ्फरपुर – Muzaffarpur |
बेगूसराय – Begusarai | नवादा – Nawada |
भागलपुर – Bhagalpur | पटना – Patna |
नालंदा – Nalanda | मधेपुरा – Madhepura |
सुपौल – Supaul | लखीसराय – Lakhisarai |
अररिया – Araria | किशनगंज – Kishanganj |
अरवल – Arwal | मधुबनी – Madhubani |
भोजपुर – Bhojpur | पूर्णिया – Purnea |
बक्सर – Buxar | रोहतास – Rohtas |
दरभंगा – Darbhanga | सहरसा – Saharsa |
पूर्वी चम्पारण – East Champaran | समस्तीपुर – Samastipur |
गोपालगंज – Gopalganj | शेखपुरा – Shiekhpura |
जमुई – Jamui | शिवहर – Sheohar |
जहानाबाद – Jehanabad | सीतामढ़ी – Sitamarhi |
कैमूर – Kaimur | सीवान – Siwan |
कटिहार – Katihar | वैशाली – Vaishali |
खगड़िया – Khagaria | पश्चिमी चम्पारण – West Champaran |
गया – Gaya | सारन – Saran |
गोपालगंज – Gopalganj | शेखपुरा – Shiekhpura |
जमुई – Jamui | शिवहर – Sheohar |
बिहार में जमीन की रसीद ऑनलाइन कैसे काटें?
अगर आप भी बिहार राज्य के नागरिक हैं और जमीन का रसीद ऑनलाइन काटना चाहते हैं तो ऑनलाइन जमीन रसीद करने के लिए कृपया नीचे दिए गए चरणों को फॉलो करें:-
- सबसे पहले अपने राज्य की भूलेख से संबंधित ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं।
- आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर एक पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आवेदक को भू लगान के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब कंप्यूटर स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर दो ऑप्शन होंगे जैसे ;- लंबित भुगतान देखें, ऑनलाइन भुगतान करें।
- यहाँ ऑनलाइन भुगतान करें कि ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे ;- जिला का नाम , अंचल का नाम , हल्का नाम, मौजा नाम, भाग वर्तमान , पृष्ठ संख्या वर्तमान , सुरक्षा कोड आदि सभी महत्वपूर्ण जानकारी सटीक दर्ज करनी है।
- उसके बाद खोजें के बटन पर क्लिक करें।
- फिर से एक नया पेज खुल जाएगा।
- इस नए पेज पर आप रैयत नाम देख रहे होंगे। इसके साथ ही खाता संख्या, भाग वर्तमान और पृष्ठ संख्या वर्तमान भी होंगे।
- अब आप लगान विवरण देखने और रसीद काटने के लिए देखें के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आप कंप्यूटर स्क्रीन पर रैयतधारी का संपूर्ण विवरण दिखाई देगा। जैसे ;- लगान का कुल पिछला बकाया राशि कितना है, कुलदेय लगान राशि कितना है।
- इसे चुकाने के लिए यानी रसीद को काटने के लिए सबसे पहले रैयत का नाम लिखें , फिर मोबाइल नंबर और उसका पूरा पता लिखें।
- उसके बाद टर्म एंड कंडीशन को एक्सेप्ट करें और अंत में ऑनलाइन भुगतान करें के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब ऑनलाइन रसीद काटने के लिए पेमेंट मोड में e-payment के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आप लिस्ट में दिए गए बैंक का नाम चुने। (उसी बैंक को सेलेक्ट करें जिसमें आपका अकाउंट है और आपके अकाउंट में इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा हो)
- उपरोक्त प्रक्रिया करने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
- अब आप बैंक के इंटरनेट बैंकिंग लॉगइन पेज पर पहुंच जाएंगे।
- इस पेज पर आप अपने नेट बैंकिंग यूजरनेम एवं पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
- आपका जितना भी लगान आया है उसे नेट बैंकिंग के माध्यम से चुका दें।
- जैसे ही पेमेंट सक्सेसफुल हो जाएगी उसके बाद आप लगान की रसीद कंप्यूटर स्क्रीन पर देख सकते हैं। इस रसीद को डाउनलोड करके इसे संभाल कर रखें।
ऑनलाइन लगान भुगतान के विवरण की स्थिति कैसे देखें?
- सबसे पहले बिहार भूमि की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
- आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर भू लगान के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर लंबित भुगतान देखें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद Transaction ID वेरीफाई करना होगा।
- ट्रांजैक्शन आईडी आपको लगान रसीद के प्रिंट में मिल जाएगी।
- ट्रांजैक्शन आईडी दर्ज करने के बाद वेरीफाई के बटन पर क्लिक करें।
- वेरीफाई होने के बाद ऑनलाइन भुगतान की स्थिति आपके स्क्रीन पर आ जाएगी।
- यहाँ आप अपने चालान और ई चालान का विवरण भी दे सकते हैं।
- इस विवरण को आप डाउनलोड कर प्रिंट भी कर सकते हैं।