Haryana Jamabandi Nakal 2023: हरियाणा जमाबंदी नकल डाउनलोड करें

Haryana Jamabandi Nakal:-

Bhulekh Haryana को हरियाणा सरकार ने Jamabandi.nic.in नामक सरकारी पोर्टल पर डाउनलोड और देख सकने के लिए उपलब्ध करा दिया हैं। Jamabandi Haryana पोर्टल से किसान घर बैठे अपने मोबाइल फोन से जमीन की नकल देख सकते हैं। Jamabandi Haryana Online निकालने के लिए किसानों को कोई खास अनुभव की आवश्यकता नहीं है। इस लेख में हम हरियाणा के किसान खेत की जमीन की नकल ऑनलाइन कैसे निकालें इस पर चर्चा करेंगे तो यदि आप इससे संबंधित जानकारी जानना चाहते है तो इस लेख को अंत तक पढ़ें|

Haryana Jamabandi Nakal

Haryana Jamabandi Nakal

हरियाणा सरकार ने राजस्व विभाग की मदद से राज्य की जमीन से संबंधित सभी सूचनाओं को इंटरनेट पर उपलब्ध कराया है। Haryana Land Record ऑनलाइन उपलब्ध होने से भूखंड मालिकों और किसानों को राजस्व विभाग के अधिकारियों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। किसानों और भूखंड मालिकों को पहले राजस्व विभाग के अधिकारियों के यहां जाना पड़ता था और तय समय में भी जमीन के दस्तावेज मिलने में परेशानी होती थी। जैसे-जैसे डिजिटलीकरण बढ़ रहा है किसानों, खाताधारकों और प्लॉट या भूखंड मालिकों को भी घर बैठे अनेक सुविधाएं मिलने लगीं हैं। Nakal Jamabandi Haryana और खेत की जमाबंदी नकल घर बैठे मोबाइल पर देख सकते हैं।

जमाबंदी भारत में भूमि रिकॉर्ड के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द है। यह प्रत्येक राजस्व संपत्ति में रिकॉर्ड-ऑफ-राइट के हिस्से के रूप में तैयार किया गया एक दस्तावेज है। इसमें भूमि के स्वामित्व, खेती और विभिन्न अधिकारों के विवरण से संबंधित प्रविष्टियाँ शामिल हैं। जमाबंदी को हर 5 साल में एक पटवारी द्वारा संशोधित किया जाता है और राजस्व अधिकारी द्वारा सत्यापित किया जाता है। भूमि में अधिकारों के सभी परिवर्तन राजस्व अधिकारी द्वारा सत्यापित होने के बाद जमाबंदी में परिलक्षित होते हैं।

हरियाणा जमाबंदी पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं

हरियाणा के किसान अब jamabandi.nic.in नामक एक पोर्टल पर जमाबंदी, नकल जमाबंदी और प्रमाणित जमाबंदी जैसी जमीन से जुड़ी जानकारी का उपयोग कर सकते हैं। Haryana Jamabandi (jamabandi.nic.in) वेबसाइट पर उपलब्ध सभी सेवाएं निम्नलिखित हैं:-

जमाबंदी संबंधित सेवाएं:-

  • जानकारी हेतु जमाबंदी देखे
  • प्रमाणित जमाबंदी नकल

संपत्ति से जुड़ी सेवाएं:-

  • डीड रजिस्ट्रेशन
  • डीड रजिस्ट्रेशन अपॉइंटमेंट
  • डीड रजिस्ट्रेशन चेक लिस्ट
  • रजिस्टर्ड डीड देखें
  • स्टैंप ड्यूटी एंड रजिस्ट्रेशन फीस
  • कलेक्ट्रेट रेट
  • स्टे आर्डर देखें
  • इनकंब्रेंस सर्टिफिकेट
  • सामान्य जानकारी
  • म्यूटेशन ऑनलाइन देखें

हरियाणा जिले जिनकी जमाबंदी नकल ऑनलाइन उपलब्ध है।

Haryana के सभी जिलों की नकल जमाबंदी ऑनलाइन उपलब्ध है| जिलों की लिस्ट इस प्रकार है:-

Ambala (अम्बाला) Charkhi Dadri
Bhiwani (भिवानी) Faridabad (फरीदाबाद)
Gurugram (गुरुग्राम) Fatehabad (फतेहाबाद)
Jhajjar (झज्जर) Hisar (हिसार)
Jind (जींद) Kaithal (कैथल)
Karnal (करनाल) Kurukshetra (कुरुक्षेत्र)
(दादरी) Nuh (नूहं) Mahendragarh (महेंद्रगढ़)
Panchkula (पंचकुला) Palwal (पलवल)
Rewari (रेवाड़ी) Panipat (पानीपत)
Rohtak (रोहतक) Sirsa (सिरसा)
Yamunanagar (यमुनानगर) Sonipat (सोनीपत)

हरियाणा जमाबंदी नकल कैसे देखें?

हरियाणा जमाबंदी पोर्टल को अब नई सेवाएं मिल गई हैं। किसान नकल जमाबंदी इस पोर्टल से डाउनलोड की जा सकती है। हरियाणा जमाबंदी को ऑनलाइन देखने की पूरी प्रक्रिया निचे दी गई है:-

  • सबसे पहले Jamabandi Haryana Oficial Website पर जाएं|
  • अब होमपेज पर Jamabandi के विकल्प पर क्लिक करें|
  • इसके बाद दिए गए विकल्पों में से Jamabandi Nakal for checking के विकल्प का चुनाव करें।
  • अब एक नया पेज खुल जाएगा|
  • यहाँ आपको By Owner Name, By Khewat, By Khasra/Survey No., By Date of Mutation में से एक का चुनाव करें।
  • इसके बाद नीचे मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भर दें|
  • संपूर्ण विवरण दर्ज करते ही आपके सामने सेलेक्ट मालिक का विकल्प दिखाई देगा।
  • इस पर क्लिक करके आपको निजी का चयन करें।
  • अब नकल पर क्लिक करना है|
  • आपके सामने जमाबंदी नकल का विवरण दिखाई देगा।
  • आप निचे Take Printout के बटन पर क्लिक करके प्रिंट आउट ले सकते हैं।

यह लेख भी पढ़ें

भूलेख हरियाणा: ऑनलाइन हरियाणा जमाबंदी नकल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

− 2 = 5

Scroll to Top